लॉक डाउन उल्लंघन में गुटखा दूकानदार पर प्राथमिकी दर्ज

Apr 9, 2020 - 12:35
 0  11
लॉक डाउन उल्लंघन में गुटखा दूकानदार पर प्राथमिकी दर्ज

देवघर : नगर थाना में पदस्थापित एएसआई विजय कुमार मंडल ने थाना में एक दुकानदार के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज कराई है उसने जिक्र किया है कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि आजाद चौक के समीप अवंतिका स्वीट्स के बगल में एक गुटका का दुकान अवैध रूप से खुला हुआ है। जबकि लॉक डाउन में उसे खोलने का आदेश सरकार के द्वारा नहीं प्राप्त है। साथ ही उस दुकानदार के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। जब वे सूचना का सत्यापन करने आजाद चौक स्थित दुकान पहुंचे तो देखें कि सात आठ व्यक्ति का जमावड़ा वहां पर लगा हुआ है और उसे देखते ही सभी फरार हो गए। लेकिन दुकानदार नहीं भाग पाए पूछे जाने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । तब उसे थाना लेकर आया और मामले की लिखित सूचना नगर थाना प्रभारी को दिया। थाना प्रभारी उसके लिखित शिकायत के आधार पर उक्त नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0