लॉकडाउन में क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस ने चेतावनी दे कर छोड़ा

Apr 17, 2020 - 18:41
 0  7
लॉकडाउन में क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस ने चेतावनी दे कर छोड़ा

देवघर : नगर वासियों तथा ग्रामीणों को लॉक डाउन का पालन करवाने में नगर पुलिस काफी सक्रिय है। नगर पुलिस शहरों के साथ साथ गांवो , मुहल्ले में जा जाकर लोगों को लॉक डाउन का पालन करने का पाठ पढ़ा रही हैं। आज ऐसा ही कुछ नजारा देवघर के पुरनदहा मोहल्ले में देखने को मिला,जहां मोहल्ले के कुछ युवक फील्ड में क्रिकेट खेल कर आनंद ले रहे थे, उसी दौरान पुलिस की पीसीआर वैन वहां आकर रुकी, पुलिस को देखते ही सभी युवक भाग खड़े हुए,लेकिन एक युवक पकड़ा गया, जिसे पुलिस ने लॉक डाउन का पालन करने का हिदायत दिया और उस पिच पर गड्ढा खोदवा दिया। जिससे लॉक डाउन के दौरान कोई भी युवक यहां आकर नही खेले और लॉक डाउन का पालन कर घर मे रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को हिदायत देते हुए लॉक डाउन में अपने बच्चों को घर मे रखने को कहां,और जाते जाते पुलिस ने कहा की अगर अगले दिन यहाँ कोई खेलने आता है तो पुलिस को सूचित करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0