लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने गांवों में किया पौधारोपण

Jul 11, 2021 - 13:16
 0  14
लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने गांवों में किया पौधारोपण

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट और वन बंधु परिषद रांची के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रातू अंचल के तीन गांव मारवा, बेडवाडी और चीरवा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। ग्रामवासियों ने शहरवासियों के स्वागत हेतु स्वागत गेट बनाए, चंदन टीका लगाकर स्वागत किया, ढोल नगाड़ा के साथ विद्यालय तक लेकर गए। क्लब और परिषद के सदस्य गांव में एकल विद्यालय के बच्चों से मिले, उनकी शिक्षा संबंधित जरूरतों की जानकारी ली और उनके साथ समय बिताया। बच्चों ने ओंकार गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, एकल गीत एवं देश भक्ति गीत की प्रस्तुति कर शहरवासियों का दिल जीत लिया। विद्यालय में वन बंधु परिषद, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट, लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर के सदस्यों ने आचार्य का सम्मान साड़ी और छाता देकर किया। बच्चों के लिए दाल, चावल, आलू के अलावा बिस्किट, टॉफी, ज्यूस, स्कूल ड्रेस, दरी, फ्रेंडशिप बैंड इत्यादि सामग्री दी गई। ग्राम के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सम्मान उपहार देकर किया गया।
ग्रामीणों और विद्यालय के बच्चों के साथ पर्यावरण और वृक्षारोपण से संबंधित नारों को लगाते हुए पर्यावरण रैली निकाली गई और ग्राम वासियों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया।
रैली के बाद गांव में आम, अमरूद, जामुन, आंवला, कमरख, अनार, शहतूत, शरीफा इत्यादि के पौधे लगाए गए।
ग्रामीणों की ओर से बाबूलाल महतो, करमचंद महतो, सुनील महतो, मुनिता देवी, गुलाबी देवी, बसंती देवी, नीलिमा देवी, पियाजो देवी, रीना देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
चीरवा गांव के कार्यक्रम के प्रायोजक लायन मनोज नरेड़ी थे, मारवा ग्राम के प्रायोजक सुरेश शर्मा और प्रेमलता शर्मा थे और बेडवाडी गांव के प्रायोजक वन बंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका थे। वन यात्रा समिति की चेयरमैन मोनिका जैन, संरक्षिका रेखा जैन ने वहां वनभोज की व्यवस्था बनाई, वन बंधु परिषद की महिला समिति ने तीनों ग्राम के संयोजन का कार्य किया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन प्रदीप जैन, लायन सतीश गुप्ता, लायन अमरचंद बेंगानी, लायन विशाल पाटोदिया, लायन अमरजीत गिरधर, लायन सुजीत कुमार, लायन रतन अग्रवाल, लायन राकेश चौधरी, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन कमल जैन, लायन नेमी अग्रवाल, मनोज तुलसियान, जयदीप मोदी, अभय शंकर, अनीता तुलसियान, लायन दिनेश ठाकुर, लायन मधु ठाकुर, लायन संतोष विजयवर्गीय, लायन आशुतोष द्विवेदी,लायन राजीव रंजन,लायन रंजना रंजन, लायन संतोष अग्रवाल, स्नेहा जैन, विकास विजयवर्गीय, संतोष विजयवर्गीय, रविंद्र साहू ,राकेश गुप्ता, वेद मिनोचा समेत अन्य लायन सदस्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब के जन सम्पर्क पदाधिकारी लायन राम कृष्ण ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0