लापरवाह लोगो से लॉक डाउन का अनुपालन कराती जसीडीह पुलिस।
देवघर : देश भर में फैले कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन लगातार कोशिश कर लोगो को लॉकडाउन के तहत घरों में रहने, जरूरत पड़ने पर ही मास्क लगाकर, ग्लोब्स पहनकर और सेंटराइज होकर बाहर निकलने की सलाह दे रही है। और तो घरों में भी एक निर्धारित दूरी एक मीटर की दूरी बनाकर रहने की सलाह दे रही है। वही दूसरी ओर कुछ लोग इन सलाहों की अनदेखी कर, अनसुनी कर कोरोना के संक्रमण की परवाह किये बिना सड़को , चौकों-चौराहों , गलियों- मुहल्लो में निकलते और मटरगस्ती करते देखे जा रहे है। ऐसे लोगो को शायद उन्हें ही पता हो कि उनकी यह थोड़ी देर की मटरगस्ती न सिर्फ दुसरो को बल्कि उन्हें और उनके परिवार-रिस्तेदारो, वाल-बच्चों को किस प्रकार की परेशानी में डाल सकता है या मौत का निवाला बना सकता है, जिसे सरकार और प्रशासन और पुलिस सख्तीपूर्ण तरीके से महामारी से बचाना चाहती है। इसी प्रयास में जिले के जसीडीह थाना के प्रभारी सह आरक्षी निरीक्षक डी एन आजाद ने लॉकडाउन के अनुपालन के लिए दोपहर बाद चील चिलाती धूप और कड़कड़ाती गर्मी में जसीडीह बाजार का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने बगैर आवश्यक काम के सड़को पर कुछ लोगो को घूमते देखा और उठक-बैठक कराकर समझा-,बुझाकर छोड़ दिया। उन्होंने लोगो से अपील कि की लोग घरों में रहकर अपने और समाज को इस कोरोना जैसे भीषण महामारी से बचाये और खुद बचे। यही आज के मानव समाज के एक महान यज्ञ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0