पटना : लूट की वारदात को अंजाम देते 9 अपराधी गिरफ्तार
पटना : हाईवे पर डकैती और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एसएसपी उपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों को नई लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से लूटे हुए लग्जरी वाहन, 4 रिवाल्वर, 8 जिंदा कारतूस, कई मोबाइल और 37 प्रिंटर बरामद हुए हैं। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि यह अपराधी पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, खगड़िया समेत कई जगहों पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि लूट की घटना में गिरफ्तार एक अपराधी की निशानदेही पर सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले 1 महीने से पुलिस टीम इन अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। रविवार को सफलता हाथ लगी। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से लूटी हुई लग्जरी गाड़ियां, पिछले महीने चोरी हुए पिकअप वैन को भी बरामद किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0