रेल टिकट की कालाबाजारी करते धंधेबाज़ गिरफ़्तार

Jul 21, 2021 - 14:59
 0  4
रेल टिकट की कालाबाजारी करते धंधेबाज़ गिरफ़्तार

रांची:

रेल टिकट की कालाबाजारी का धंधा करते स्टेशन के निकट एक प्रतिष्ठान से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुआ है। रांची रेल मंडल के रांची पोस्ट की आरपीएफ टीम और सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड स्थित सुकुमार टूर एंड ट्रैवल नामक दुकान पर छापेमारी की। रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने पर दुकान के संचालक सुकुमार डांग को गिरफ्तार किया गया। दुकान के पीसी को खंगाला गया और 3738 रुपये मूल्य के 3 लाइव रेलवे आरक्षण टिकट और 18874 रुपये मूल्य के 18 पुराने टिकट बरामद किए गए।  रेलवे अधिनियम के तहत सुकुमार डांग के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट ,रांची में मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0