रूपा तिर्की के परिजनों से मिले जदयू नेता, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

Jun 10, 2021 - 17:54
 0  11
रूपा तिर्की के परिजनों से मिले जदयू नेता, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन


रांची। झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेतागण गुरुवार को दिवंगत दारोगा रूपा तिर्की के परिजनों से मिले। इस दौरान स्व.रूपा के पिता देवानंद उरांव से जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, जदयू पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह, प्रदेश सचिव सुबोध कांत और युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव किशोर सिंह ने मुलाकात की।
जदयू नेताओं ने संवेदना प्रकट की साथ ही स्व. रूपा तिर्की को श्रद्धांजलि अर्पित की। जदयू नेताओं ने रूपा तिर्की के पिता को बताया कि जदयू ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि पार्टी रूपा तिर्की को न्याय दिलाने हेतु हर संभव मदद करने को तैयार है।

प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि रूपा तिर्की झारखंड की होनहार बेटी थी। उनकी हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या की, इसकी जांच सीबीआई द्वारा ही निष्पक्ष रूप से की जा सकती है। जदयू नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार न्यायिक जांच के नाम पर परिजनों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद एक आदिवासी बेटी को न्याय नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0