राॅयल एनफील्ड टाइमलेस क्लासिक कैंपेन का शुभारंभ

Jun 30, 2021 - 15:21
 0  3
राॅयल एनफील्ड टाइमलेस क्लासिक कैंपेन का शुभारंभ

रांची/ नई दिल्ली। राॅयल एनफील्ड ने प्योर मोटरसाइक्लिंग की भावना का जश्न मनाने के लिए टाइमलेस क्लासिक कैंपेन प्रस्तुत किया है। ब्रांड के फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर चल रहा यह कैंपेन दर्शको को एक साथ लाने का प्रयास करते हुए, क्लासिक 350 की विरासत एवं दृढ़ता का जश्न मनाने का मौका दे रहा है। इसी के साथ, यह कैंपेन लाखों लोगों को इस प्रतिष्ठित मोटरसाइकल के साथ गुजारे अपने सफर के बहुमूल्य पलों की याद में ले जाएगा ।
मोटरसाइकल प्रेमी इस कैंपेन में टाइमलेस क्लासिक के साथ अपनी पोस्ट पर टैग कर अपनी चहेती राईड एवं एडवेंचर की यादें साझा कर इस कैंपेन में भाग ले सकते हैं। इन्हें फोटो, वीडियो या रील के रूप में शेयर किया जा सकता है। यूज़र्स इंस्टाग्राम रील्स पर सिग्नेचर राॅयल एनफील्ड क्लासिक थंप भी तलाश सकते हैं और अपनी पसंद के शाॅर्ट फाॅर्म वीडियो बना सकते हैं। चुनिंदा एंट्री को राॅयल एनफील्ड के सोशल मीडिया चैनल्स पर फीचर होने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता को बहुत जोश से पसंद किया गया और इसकी घोषणा के कुछ ही हफ्तों में इसके लिए लगभग 5000 एंट्रीज मिलीं। इन एंट्रीज़ में से सबसे अच्छी, सबसे जोशीली कहानियों को राॅयल एनफील्ड के सोशल मीडिया प्लेटफाॅम्र्स पर शेयर किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा राईडर्स को अपने अनुभव शेयर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अभियान के बारे में, ललित मलिक, चीफ कमर्शियल आॅफिसर, राॅयल एनफील्ड ने कहा, ‘‘क्लासिक 350 भारत एवं विश्व में राॅयल एनफील्ड के मॉडर्न इतिहास का आधारशिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0