राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री और विधायकों के प्रति जताया आभार

Mar 16, 2020 - 14:32
 0  15
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री और विधायकों के प्रति जताया आभार

रांची : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल व नवीन जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में आज सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल द्वारा झारखंड में जातिगत आधार पर जनगणना कराने संबंधी प्रश्न उठाया जाना सराहनीय कदम है। उन्होंने इसके लिए भाजपा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री गुप्ता ने हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के प्रति भी धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि श्री जायसवाल ने सदन में श्री मंडल के सवालों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से अविलंब इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है, इससे ओबीसी समुदाय सहित अन्य समुदायों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की और से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि जातिगत आधार पर जनगणना की मांग कराने संबंधी प्रश्न पर सदन में सरकार ने संज्ञान लेते हुए इस मामले पर जो गंभीरता दिखाई है यह राज्य सरकार की दूरदर्शिता का परिचायक है उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा जाति आधारित जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार को विधानसभा से एक प्रस्ताव भेजने की मांग शुरू से ही कर रही थी इस दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहल करते हुए जो सहमति जताई है इसके लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा उनके प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0