बख्तियारपुर : राशनकार्ड धारकों के साथ डीलर द्वारा किये गए मारपीट मामले पर बाढ़ एसडीएम ने लिया संज्ञान

Apr 22, 2020 - 14:50
 0  12
बख्तियारपुर : राशनकार्ड धारकों के साथ डीलर द्वारा किये गए मारपीट मामले पर बाढ़ एसडीएम ने लिया संज्ञान

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत तेजाबीघा गांव में 3 दिन पूर्व एक घटना घटी थी जिसमें राशनकार्ड संख्या(01040081)60 वर्षीय अबधेश राय उर्फ गुहन राय अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ गाँव के ही डीलर के यहां अपना अनाज मांगने गए थे।जानकारी के अनुसार पिछले बिगत एक वर्ष से डीलर के द्वारा कार्डधारी को अनाज नही दिया जा रहा था। लेकिन सरकार के द्वारा कोरोना महामारी को लेकर ये आदेश जारी किया गया था कि जो भी गरीब असहाय लोग है उन्हें प्रति यूनिट 5 किलो अनाज दिया जाएगा।इसी उम्मीद को लेकर अवधेश राय उर्फ गुहन राय अपने गाँव के डीलर के पास अनाज लाने गए जहाँ नोकझोंक के बाद डीलर और उसके परिजन द्वारा अवधेश राय की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी।

डीलर द्वारा राशन कार्ड धारकों की पिटाई से कार्ड धारकों में डर का माहौल

डीलर द्वारा पिटाई के बाद बख्तियारपुर PHC में ईलाइज़ कराता पीड़ित


पीड़ित का इलाज बख्तियारपुर PHC में हुई थी। जिसकी खबर प्रमुखता से चलाई गई थी। बताते चले कि डीलर के द्वारा इस तरह का मामला आने से गाँव के गरीब लोग डर से उनके पास अपना अनाज लाने नही जा रहे है।


गरीब जनता अपनी फरियाद को लेकर बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार और स्थानीय विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया के पास पहुँची जिसपर तुरंत संज्ञान में लेते हुए तेजाबीघा गांव के कई गरीब परिवारों को दूसरे डीलर के यहां से अनाज दिलवाया गया। ऐसे में गरीब लोग एसडीओ एवं विधायक के इस पहल पर फूले नहीं समा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0