राजधानी रांची में नेशन काठी रेस्टोरेंट का शुभारंभ

Feb 4, 2020 - 14:23
 0  11
राजधानी रांची में नेशन काठी रेस्टोरेंट का शुभारंभ

रांची : दिल्ली के प्रतिष्ठित काठी नेशन रेस्टोरेंट की शाखा का शुभारंभ रांची शहर के अरगोड़ा के समीप गोपाल मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स में‍‍ हुआ। रेस्टोरेंट का उद्घाटन हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने फीता काटकर किया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली के प्रतिष्ठित काठी नेशन रेस्टोरेंट का रांची में खुलना शहर की प्रगति का घोतक है। काठी नेशन रेस्टोरेंट के जीएम अरुण कपूर ने कहा कि इस रेस्टोरेंट में उत्कृष्ट भोजन, शाकाहारी, मांसाहारी और विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इस रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर अभिषेक जयसवाल, अनुराग जयसवाल ने कहा कि यह रेस्टोरेंट पारिवारिक रेस्टोरेंट के रूप में व्यवस्थित किया गया है। यहां शहरवासियों के लिए सेहतमंद व्यंजन मिलेंगे। जल्द ही स्विगी, जीमेटो से होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर शहर के ज्ञान शंकर, संगीता शंकर, नीरज साहू, संगीता साहू ,शेखर साहू ,हर्षित साहू, संध्या साहू ,स्रोत शंकर ,सुधीर प्रसाद अजय जयसवाल ,संजय जयसवाल शिल्पा जायसवाल, श्रुति अनुराग, सनाया जयसवाल , श्याम बाबू, मालती जयसवाल ,रेखा जयसवाल सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0