रांची रिवॉल्ट जनमंच की वर्चुअल बैठक आयोजित

आपदा से डरें नहीं, डटकर सामना करें : हरिनारायण सिंह

Jun 26, 2021 - 15:51
 0  9
रांची रिवॉल्ट जनमंच की वर्चुअल बैठक आयोजित

रांची : रांची रिवोल्ट जनमंच की साप्ताहिक वर्चुअल बैठक शनिवार को अपराह्न चार बजे हुई। बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों ने”वैश्विक आपदाकाल में आम नागरिकों की भूमिका विषयक” परिचर्चा में भी अपने विचार रखे।
गौरतलब है कि सामाजिक संस्था रांची रिवोल्ट-जनमंच जनमुद्दों को लेकर मुखर है। इस संदर्भ में लगातार जनजागरण अभियान भी आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को आयोजित बैठक में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरि नारायण सिंह शामिल हुए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में बने भ्रम की स्थिति में न रहें। यह इतनी बड़ी समस्या नहीं, जितना लोगों के मन में डर घर कर गया है। हमें इस आपदा से डरने की नहीं, बल्कि हालात का डटकर सामना करने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि अपनी जीवनचर्या को स्वस्थ और स्वच्छ रूटीन में जीने, प्रातः काल आधे घंटे नियमित रूप से व्यायाम करने और सकारात्मक सोच के लोगों से संपर्क में रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर घर में कोई बीमार हो तो सहज रूप से उससे बातें करें, समुचित इलाज और उसका उत्साहवर्धन करें। भारतीय संस्कृति और चिकित्सा पद्धति के अनुसार जीवनचर्या रखने से बड़ी से बड़ी बीमारी का सामना कर हम जीत हासिल कर लेंगे।उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सभी देशवासियों से वैक्सिन जरूर लेने और बेहद आवाश्यक होने पर ही सावधानी से डबल मास्क लगाकर ही निकलने की सलाह दी।
बैठक का संचालन डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ने किया। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लेने की सलाह दी।
कोरोना से बचाव के मद्देनजर सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन करने संबंधी जागरूकता फैलाने की अपील की। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विजय दत्त पिंटू ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. कमल कुमार बोस, अनुपमा प्रसाद,सूरज कुमार सिन्हा, आनंद जालान, सुजाता भगत, रीना सहाय, प्रीति सिन्हा, सोनी पांडे, नूतन कुमारी, प्रिया मुंडा , डॉ.प्रकृति प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में सुहेल अख्तर, दयाशंकर वर्मा, कुमार दीपम, आलोक सिंह परमार, प्रियंका पांडे,विजय कुमार शुक्ला, प्रो.रीना भारती,कुमुद झा, उत्पल मुखर्जी,आभा वर्मा,डॉ भारती श्रीवास्तव, सुकांतो मुखर्जी, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, कमल किशोर सिंह, एके शरण, दिनेश प्रसाद सिन्हा, राकेश रंजन बबलू, पूनम सिन्हा, परशुराम प्रसाद, अरुण श्रीवास्तव,आफताब आलम, अकील खान, मुकेश कुमार शर्मा, समीर कुमार, विजय मुंडा समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0