रांची- खूंटी में 6 नाबालिक से दुष्कर्म और छेड़छाड़

रांची- खूंटी में 6 नाबालिक से दुष्कर्म और छेड़छाड़

रांची. खूंटी जिले के फुदी पंचायत के अर गोरी गांव की रहने वाली नाबालिक 6 बच्चियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ क मामला प्रकाश में आया है, सभी बच्चियों को खूंटी थाना अपने संरक्षण में लेकर अग्रसर कार्रवाई कर रही है। सभी बच्चियों की उम्र 12 से 15 वर्ष बताए जा रहे हैं। बुधवार को मेला देख कर लौटने के क्रम में 6 लड़कों ने मिलकर घटना को दिया है। आरोपियों ने लड़कियों को अकेला देख पकड़ लिया। इसी बीच 2 लड़कियां वहां से भागने में सफल रही जबकि 4 लड़कियों को आरोपियों ने पकड़ लिया और हातूदामी गांव ले गए। वहां एक घर में आरोपियों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िताओं ने बताया कि वह सभी मेला देखकर लौट रहीं थीं। रास्ते में तीन बाइकों पर सवार 6 लड़के आए और लड़कियों को ले गए। इनमें से एक आरोपी, लड़कियों के साथ ही पढ़ता है जबकि बाकियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पीड़िताओं से पूछताछ करने के बाद उन्हें मेडिकल के लिए भेजा है।

घटनास्थल से भागने में सफल रहने वाली दो लड़कियों ने पीड़िताओं के परिजन को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़कियों को छुड़ाया। यह घर पुष्कर मुंडा का बताया जा रहा है। आरोपियों में पुष्कर मुंडा का बेटा भी शामिल है। परिजन ने घटना की जानकारी मुखिया को दी। मुखिया ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर चुकी है। अब आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0