राँची के आईजी नवीन कुमार के घर चोरी

राँची के आईजी नवीन कुमार के घर चोरी

धनबाद : राँची में पदस्थापित आईजी नवीन कुमार के घर पर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सरायढेला थाना क्षेत्र के नीलांचल कॉलोनी में आईजी का आवास है। यहां उनके पिता एपी सिंह परिवार के साथ रहते हैं, पिता एपी सिंह अपने घर से बाहर गए हुए थे।इसी बीच घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर मे रखे सामानों और नकदी की चोरी कर लिया है।पिता के आने के बाद सरायढेला थाना प्रभारी दल-बल के साथ आवास पर पहुंचे।चोरी कितनी की हुई इसका आंकलन अब तक नहीं हो सका है।बताया जा रहा है कि पुलिस के दो जवानों को आवास पर ड्यूटी में लगाया गया था।दोनों जवानों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है, हालांकि पिता एपी सिंह ने अब तक पुलिस को कोई भी बयान नहीं दिया है. सरायढेला थाना प्रभारी कन्हाई राम उनके बयान लेने के लिए इंतजार कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0