योगी यूथ ब्रिगेड ने की श्रद्धालुओ की सेवा

Aug 16, 2021 - 15:03
 0  5
योगी यूथ ब्रिगेड ने की श्रद्धालुओ की सेवा

रांची/जमशेदपुर। सावन के आखिरी सोमवारी के दिन योगी यूथ ब्रिगेड के पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में नोआमुंडी स्थित मुर्गा महादेव मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं के बीच फल, दूध, पानी, लस्सी वितरित किया गया।
मौक़े पर उपस्थित योगी यूथ ब्रिगेड के केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह ने कहा कि ब्रिगेड द्वारा हिन्दुओं के प्रमुख पर्व-त्योहारों के अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। ब्रिगेड का मुख्य उदेश्य हिन्दुओं को अपने रीति रिवाज़, संस्कृति, योग एवं धर्म के प्रति जागरूक करने, गौ सेवा करना एवं लव जेहाद का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हिंदुत्व का है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महन्त योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण एक हिन्दू राष्ट्र के रूप में होगा।
कार्यक्रम में शशि ओझा, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, राजेश सिंह, धीरज यादव, उत्तम प्रधान, निरंजन गिरि, मंजीत सिंह संधू, राजेन्द्र, बिक्रम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0