युवा समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को बांटे खाद्य सामग्री

Jun 2, 2021 - 16:11
 0  9
युवा समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को बांटे खाद्य सामग्री

रांची। शहर के युवा समाजसेवियों द्वारा बुधवार को रातू रोड (पिस्का मोड़) स्थित तेल मिल गली में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान गरीब तबके के कुछ परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए वैसे परिवारों को नितिन अग्रवाल एवं नंद किशोर सिंह चंदेल के संयुक्त प्रयास से राशन का एक किट बना कर दिया गया। इस किट में चावल,आटा,चीनी, मसाला,बिस्किट, टॉफी, तरबुज, साबुन, मास्क आदि था। इस संबंध में नंद किशोर सिंह चंदेल और नितिन अग्रवाल ने संयुक्त रुप से बयान देकर यह कहा कि शहर में जहां कहीं भी गरीब व जरूरतमंद लोगों को परेशानी होगी, उनके बीच सूखा राशन का वितरण किया जाएगा। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में युवाओं को प्रोत्साहित करने में विशेष रूप से रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष मुस्ताक आलम, पंडरा थाना प्रभारी पृथ्वी दास सेन, शबनूर मंसूरी, संजय राय, अंश जयसवाल, रेखा शर्मा, अमन साहू, दीपांजलि, विकास जयसवाल, शिल्पी कुमारी वर्मा, वसीम राबिया खान, शदाब अहमद खान, गीता कुजूर, अरविंद कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0