मौसम विभाग की चेतावनी, रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की सम्भावना

Mar 18, 2020 - 17:30
 0  12
मौसम विभाग की चेतावनी, रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की सम्भावना

रांची : मौसम विभाग ने झारखण्ड के कुछ जिलों में 20 मार्च तथा 21 मार्च को गरज के साथ बारिश की सम्भावना व्यक्त की है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है।

माैसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 मार्च से दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण झारखंड में नमी आने की वजह से 20 मार्च से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। कई जगहाें पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 21 और 22 मार्च काे भी इसका असर रह सकता है।

यहां हो सकती है गरज के साथ बारिश
पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0