मोबाइल वैक्सीनेशन सेवा से लाभान्वित हुए निर्मल जल प्रतिष्ठान के कर्मी

Jun 11, 2021 - 17:37
 0  7
मोबाइल वैक्सीनेशन सेवा से लाभान्वित हुए निर्मल जल प्रतिष्ठान के कर्मी

रांची। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी स्तर पर मोबाइल वैक्सीनेशन सेवा शुरू की गई है। इसके तहत लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों में मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को कोकर स्थित निर्मल जल प्रतिष्ठान के 60 कर्मचारियों को मोबाइल वैन पर प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी गई।
मौके पर निर्मल जल के संचालक सुशील जैन ने मोबाइल वैक्सीनेशन कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण काफी कारगर हथियार है। लोगों को टीका अवश्य लेना चाहिए, ताकि
हम सभी जल्द से जल्द इस महामारी से जंग जीतने में सफल हो सकें। मोबाइल वैक्सीनेशन टीम को प्रतिष्ठान के कर्मी कलेश्वर सहित अन्य कर्मियों ने भरपूर सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0