मोबाइल चोरी के आरोप में 1 गिरफ्तार,2 की तलाश जारी

Apr 15, 2020 - 10:43
 0  14
मोबाइल चोरी के आरोप में 1 गिरफ्तार,2 की तलाश जारी

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के खोरादह मोहल्ले के रहने वाले जितेंद्र कुमार यादव ने अपने मोहल्ले के ही तीन व्यक्ति पर मोबाइल चोरी की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों जीतेन्द्र कुमार यादव का मोबाइल चोरी हो गया था। किसी तरह जानकारी मिली कि उसी के मोहल्ले की नीरज रमानी, गौतम रमानी तथा लीलो रमानी ने मोबाइल चोरी की है। जब वह अपना मोबाइल उससे मांगने के लिए गया तो उसने उसके साथ गाली गलौज किया तथा मारपीट कर उसके गले से चांदी का चैन एवं 1800 रुपए नगद छीन लिए। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस आरोपी के घर पहुंची तथा चोरी का मोबाइल बरामद कर नीरज को पुलिस हिरासत में ले लिया तथा मामले की प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0