मेयर ने ओयूएम टैंक का किया उद्घाटन

Aug 5, 2021 - 13:01
 0  9
मेयर ने ओयूएम टैंक का किया उद्घाटन

रांची। पुंदाग में ओ.यू.एम. एक्वा कल्चर संस्था द्वारा बनाये गए बायोफ्लॉक टैंक का उद्घाटन गुरुवार को मेयर डॉ.आशा लकड़ा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी सह पीजेआरएफ अध्यक्ष डॉ.आरिफ नासिर बट ,अधिवक्ता सह समाजसेवी रुणा मिश्रा शुक्ला,
दीपेश निराला सहित ओयूएम एक्वा कल्चर संस्था के निदेशक काविश शेख ,समाजसेवी नूतन कुमारी , टैंक के मालिक मोहम्मद खालिद, छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा , भाजपा नेता निर्मल मुंडा, शफ़ीक़ अंसारी एवं रज़ी अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
मौके पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि मछली पालन ग्रामीण को मजबूत बनाने में काफी सहायक है। इससे बेरोजगार लोगों को रोजगार का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे पलायन भी रुकेगा।
उन्होंने रोजगार का एक नया विकल्प तैयार करने के लिए संस्था के निदेशक को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0