मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राष्ट्रीय मतदाता जागरण मंच के अध्यक्ष

जेपी की संस्था के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

Feb 24, 2020 - 11:07
 0  13
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राष्ट्रीय मतदाता जागरण मंच के अध्यक्ष

रांची : प्रख्यात समाजवादी लोकनायक जय प्रकाश नारायण आंदोलन के समर्थक और राष्ट्रीय मतदाता जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार वघेल सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दी।

उन्होंने जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित संस्था के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि नंदकुमार बघेल , छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्पेश बघेल के पिता हैं। श्री बघेल एक अप्रैल को पुनः रांची पधारेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0