मीडियाकर्मियों के हक के लिए जेयूजे करेगा मुख्यमंत्री से बात

मीडिया के मौजूदा बदलते परिदृश्य में सूबे में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करे सरकार, जेयूजे पत्रकारहित में सदैव कटिबद्ध रहा है और हमेशा रहेगा: शिव अग्रवाल ★मीडियाकर्मियों को मिलेगा उनका हक़, जल्द ही सीएम से बातचीत कर शुरू कराया जाएगा संशोधित मेडिक्लेम, जीवन बीमा, आवास और पेंशन की योजना: रजत गुप्ता

मीडियाकर्मियों के हक के लिए जेयूजे करेगा मुख्यमंत्री से बात

रांची : पत्रकारिता और पत्रकार हित में झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट(जयूजे) के द्वारा बोकारो ज़िला इकाई की बैठक तेनुघाट गेस्ट हाउस में किया गया। जिसका संचालन सुभाष कटियार और अध्यक्षता जेयूजे के प्रदेश अध्यक्ष रजत गुप्ता नें किया। इस मौके पर एक दूसरे को सभी नें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
जेयूजे के प्रदेश अध्यक्ष रजत गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि पत्रकारहित में जल्द ही बेहतर प्रयास होंगे, पूर्व की सरकार से हमने कई दफ़ा मेडिक्लेम, जीवन बीमा, आवास और पेंशन योजना की मांग की थी लेकिन सरकार अनसुनी करती रही।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव शिव अग्रवाल नें कहा कि जल्द ही सूबे में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करे सरकार। वरना संगठन आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा।
वहीं बोकारो प्रेस क्लब के अध्यक्ष कृष्णा चौधरी नें कहा कि आज पत्रकारों के लिए आर्थिक सुरक्षा आवश्यक है, इसके लिए पत्रकार एकता बेहद जरूरी है।

स मौके पर बोकारो ज़िला के भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। ज़िले के पत्रकारों नें यूनियन के नेताओं से अपनी समस्याओं को साझा भी किया। यूनियन के तरफ से यह बताया गया कि 19 जनवरी को मैकलुस्कीगंज में रांची ज़िला का सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें दूसरे ज़िले के पत्रकार भी स्वेच्छा से आ सकते हैं। वहीं सम्भावित 22 मार्च को राजधानी रांची में होगा जेयूजे का राज्यस्तरीय कार्यशाला जिसका विषय होगा वर्तमान और भावी परिदृश्य में मीडिया की चुनौतीयां इस कार्यशाला में मीडिया की मशहूर हस्तियां भाग लेंगी। बैठक में मुख्य रूप से जेयूजे के प्रदेश अध्यक्ष रजत गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद प्रताप, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदीप अग्रवाल, बोकारो प्रेस क्लब के अध्यक्ष कृष्ना चौधरी, जेयूजे के ज़िला सचिव मोहम्मद शब्बीर अंसारी, बोकारो प्रेस क्लब के सचिव राहुल बासु, मिथलेश कुमार, पंकज सिन्हा, विश्वकर्मा भारती, सुषमा कुमारी, ओम प्रकाश सहगल के अलावे बोकारो ज़िला के विभिन्न प्रखंडों के संवादाता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0