मिथिला महिला मंच के द्वारा मदर्स डे पर बचपन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

मदर डे पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची उपायुक्त

May 11, 2020 - 12:46
 0  8
मिथिला महिला मंच के द्वारा मदर्स डे पर बचपन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

देवघर : मिथिला महिला मंच के द्वारा मदर्स डे पर रीता चौरसिया की अगुवाई में बचपन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत देवघर उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंच की महिलाओं ने बीज रोपन, जैविक खाद निर्माण सहित मास्क का वितरण किया। महिलाओं ने किचन में अवशिष्ट सब्जी का छिलका का उपयोग गोबर तथा जैविक खाद बनाने के रूप में किया, तथा महिलाओं ने कहा कि इस वैश्विक महामारी का प्रमुख कारण प्रकृति का अपेक्षा हैं ।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सहाय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कही कि मातृ दिवस के अवसर पर हम सभी को यह प्रण लेना चाहिये कि अपने माँ को आदर व सम्मान देना चाहिए और अपनी सास को भी मां की तरह सम्मान देना चाहिए। अपने बच्चों को यह प्रेरणा देना चाहिए कि जो जहां हैं वे इस लॉक डाउन का पालन कर घर पर ही रहे और सुरक्षित रहे । इस अवसर पर रीता चौरसिया के अलावे बचपन प्ले स्कूल की प्राचार्या रूपा श्री, गुड्डी झा, मीनू चौधरी, शोभा ड्रोलिया, नीलम झा, चेतना भारती, पूनम झा, रीना झा सहित अन्य मिथिला महिला मंच की सदस्य उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0