मारवाडी युवा मंच रांची ने कचहरी रोड से निःशुल्क कैंसर जांच शिविर की शुरुआत की

Feb 19, 2020 - 11:51
 0  20
मारवाडी युवा मंच रांची ने कचहरी रोड से निःशुल्क कैंसर जांच शिविर की शुरुआत की

रांची : मारवाडी युवा मंच रांची शाखा द्वारा आयोजित छ: दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर के प्रथम दिन वेंडर मार्केट कचहरी रोड से निःशुल्क कैंसर जांच शिविर की शुरुआत की गई। जांच शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राँची के सांसद संजय सेठ, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, डॉक्टर सुनीता यादव, प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व उप नगर आयुक्त शंकर यादव ने फीता काटकर किया गया। शिविर में लगभग 77 लोगो ने जांच कराया और कुछ घंटों बाद ही जांच की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई। अध्यक्ष विशाल पडिया ने कहा कि कैंसर के शुरुआती जांच की सुविधा लोगो तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। कैंसर जैसे बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक के साथ अपनी स्वास्थ्य प्रति सचेत रहना चाहिए और प्रत्येक वर्ष लोगो को कैंसर की जांच करानी चाहिए ताकि हमारा देश भी कैंसर मुक्त देश हो। कैंसर मोबाइल वैन में जांच हेतू हर तरह की सुविधाएं से लैस है। जांच टीम में टेक्नीशियन और डॉक्टरों ने अपना सहयोग दिया। मारवाड़ी युवा मंच पिछले कई वर्षों निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन करते आ रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने मंच सदस्यों एव पूर्व अध्यक्ष का सहयोग हर वर्ष मिलता है। मंच सचिव विकाश अग्रवाल ने फिर से अपील की है कि शहर के लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। 20 फरवरी को जांच शिविर दुबारा वेंडर मार्किट में ही लगाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी अमित शर्मा ने दी। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा, अर्जुन सिंघानिया, प्रवीन जैन छाबड़ा,राहुल अग्रवाल ,अशोक लाठ ,उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ,दीपक गोयनका, सचिन मोतीका, प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित सारडा, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल कार्यकारणी सदस्य सनी केडिया, स्पर्श चौधरी, रोहित पोद्दार, संजय बजाज,सौरभ जालान,यश गुप्ता,एव महिला समर्पण शाखा की अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल एव साउथ शाखा के अध्यक्ष बबलू पिलानिया उपस्थित थे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0