मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा द्वारा ऑक्सीजन सेवा “जीवनधारा” का शुभारंभ

Jun 1, 2021 - 13:03
 0  11
मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा द्वारा ऑक्सीजन सेवा “जीवनधारा” का शुभारंभ


रांची। मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा रांची दक्षिण के सौजन्य से मंगलवार को ऑक्सीजन सेवा “जीवनधारा” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रोहित शारदा झूम ऐप के माध्यम से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंच की पूर्व अध्यक्ष मधु पिलानिया ने किया। कार्यक्रम में मंच की सचिव निर्मला अग्रवाल,ममता सुल्तानिया, अंजना अग्रवाल उपस्थित थीं। साथ ही पूर्व अध्यक्ष संगीता शारदा, संगीता बागड़ी ,उर्मिला मोटानी , वर्तमान अध्यक्ष बीना शारदा जूम ऐप के माध्यम से सम्मिलित हुई। इस कार्य के लिए मंच ने प्रांतीय पदाधिकारी अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल, प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष रोहित शारदा, प्रांतीय उपाध्यक्ष सचिन मोतीका, सहायक सचिव (मुख्यालय) विशाल पारिया, सहायक सचिव संदीप हिसारिया के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0