“महाराष्ट्र में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव” रांची प्रेस क्लब ने कार्य के दौरान पत्रकारों को सचेत रहने की अपील की

Apr 20, 2020 - 17:28
 0  10
“महाराष्ट्र में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव” रांची प्रेस क्लब ने कार्य के दौरान पत्रकारों को सचेत रहने की अपील की

रांची : महाराष्ट्र में 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव होने पर रांची प्रेस क्लब ने गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रेस क्लब ने पत्रकारों से अपने कार्य के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच पत्रकार भी कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के 53 पत्रकारों को कोरोना हो गया है। जो चिंता का विषय है। उन्होंने प्रेस क्लब के पत्रकार सदस्यों तथा अन्य सभी पत्रकारों से अपील किया है कि अपने कार्य के दौरान पूरी सतर्कता बरतें, और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें। श्री सिंह ने पत्रकारों से यह भी अपील किया है कि फोटोग्राफी, रिकॉर्डिंग और समाचार संकलन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर सहित सभी बचाव के उपायों का इस्तेमाल करें। ताकि कोरोना के संक्रमण की चपेट में आने से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0