महर्षि सेवा संस्थान में योगाभ्यास शिविर का आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने किया योग

Jun 21, 2021 - 15:53
 0  9
महर्षि सेवा संस्थान में योगाभ्यास शिविर का आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने किया योग

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महर्षि  सेवा संस्थान के सदस्यों ने कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए बच्चों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। जिसमें सूर्य नमस्कार, चक्रासन, शीर्षासन, बकासन, मयूरासन , अनुलोम-विलोम एवं अन्य योग
किया गया। इस संबंध में संस्था के
राजीव ने कहा कि सभी को रोज योगाभ्यास करना चाहिए। ताकि शरीर और मस्तिस्क स्वस्थ रहे। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। संस्थान के सचिव सुनील कुमार ने संदेश दिया कि सभी लोग योग करें और स्वस्थ रहें। योगा करने से बहुत सारी बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। कोरोना से बचने में योगा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।
संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य है।
कार्यक्रम में संस्था के जितेंद्र शर्मा, सुनील, गौरव, गोपी गुंजन, श्याम के साथ बच्चों में निखिल राज, कृष्णा, अमन, अभिजीत, शुभांगी उपस्थित थे। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0