महर्षि सेवा संस्थान ने किया ऑक्सीमीटर और मास्क का वितरण

Jun 1, 2021 - 12:23
 0  7
महर्षि सेवा संस्थान ने किया ऑक्सीमीटर और मास्क का वितरण

रांची। सामाजिक संस्था महर्षि सेवा संस्थान ने कोरोना से बचाव के लिए मंगलवार को जगन्नाथपुर स्थित बिरसा शिक्षा निकेतन और अपर बाजार स्थित आंचल शिशु आश्रम में मास्क, सैनिटाइजर, आॅकसीमीटर व अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया। विदित हो कि संस्था द्वारा विगत कई दिनों से कोरोना से बचाव के लिए जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत आंचल शिशु आश्रम, बड़ा तालाब,
मेहर, कोकर चौक, अपना घर, लटमा रोड, सिंह मोड़,नारी निकेतन, कांके ब्लाॅक, महर्षि मेंही आश्रम, मुरहू, खूंटी,मानव कल्याण समिति, जगन्नाथपुर, धुर्वा,
ओंकार वृध्दाआश्रम, ओरमांझी, सहयोग विलेज, वृध्दा आश्रम, खूंटी
और व्यक्तिगत रूप से भूषण सिंह, कमलेश कच्छ्प, महेश, बिरसा को सहयोग किया गया।। संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि आने वाले दिनों में उपर्युक्त संस्थाओं को भविष्य में यथा संभव अन्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम में सुनील, गौरव, सुबोध पंडित उपस्थित थे। साथ ही इसे सफल बनाने में प्रकाश सिन्हा, गोपी गुंजन , श्याम प्रसाद, सुनिता वाधवा, अंकिता, नीलम, अनिशा, स्वाति का सहयोग रहा। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0