महंगाई नियंत्रित करे केन्द्र सरकार : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

Jul 1, 2021 - 16:08
 0  11
महंगाई नियंत्रित करे केन्द्र सरकार : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने केन्द्र सरकार से महंगाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि
पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल, दलहन आदि की अनियंत्रित कीमतों से आमलोगों की परेशानियां बढ़ गई है। गुरुवार (एक जुलाई) को प्रति सिलेंडर रसोई गैस की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई। जिससे निम्न, मध्यमवर्गीय एवं उच्चमध्यमवर्गीय परिवारों की हालात और खराब हो जाएगी। श्री गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कमरतोड़ महंगाई से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाए। गरीब व कमजोर परिवारों को दस-दस हजार रुपए उनके खाते में डाले जाएं। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा घरेलू गैस पर बढ़े हुए दाम को वापस लेने और गैस पर जो सब्सिडी रोक दी गई है, उसे बहाल करने की भी की मांग करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुनाव से पूर्व महंगाई पर रोक लगाने का वादा किया था। महंगाई व बेरोजगारी दूर करने के नाम पर सत्ता में आई थी। सरकार ने महंगाई पर रोक तो नहीं लगाई। उल्टे महंगाई को और बढ़ा देने का काम किया है।
पहले से पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल, दलहन की कीमतें आसमान छू रही है। अब गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि से आम जन को जीना दूभर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों की आय घट गई। लाखों लोगों की नौकरी चली गई। लोग डिप्रेशन में हैं। नौकरी चली जाने के कारण लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा केंद्र सरकार से मांग करता है कि महंगाई पर रोक लगाते हुए निम्न, मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देते हुए अविलंब घरेलू गैस सिलेंडर की मूल्यवृद्धि का निर्णय वापस ले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0