मध्य विद्यालय सिंघवा में 212 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया प्रतिपूर्ति का वितरण

May 3, 2020 - 18:18
 0  14
मध्य विद्यालय सिंघवा में 212 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया प्रतिपूर्ति का वितरण

देवघर : देवघर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघवा में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के बीच अप्रैल माह में मिलने वाली मध्यान भोजन के बदले बंद अवधि का प्रतिपूर्ति का वितरण किया गया। यह प्रतिपूर्ति देवघर जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश के आलोक में अध्ययनरत 212 छात्र छात्राओं के बीच वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय संयोजक चंद्रशेखर पंडित के द्वारा बताया गया कि अध्ययनरत 1 से 5 वर्ग के छात्रों के बीच विद्यालय अवधि अथार्त रविवार व छुट्टी के दिनों को छोड़कर 100 ग्राम के दर से छात्रों में वितरण किया गया। वहीं वर्ग 6 से 8 में पढ़ने वाले छात्रों के बीच 150 ग्राम प्रति वर्किंग डे के आधार पर वितरण किया गया। इस दौरान प्रधान शिक्षिका गौरी देवी, बबलू कुमार यादव ,चंद्रशेखर प्रियदर्शी, अध्यक्ष संजय महथा, उपाध्यक्ष पूजा देवी उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0