मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष बने रामटहल नायक

Sep 2, 2021 - 14:58
 0  10
मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष बने रामटहल नायक

रांचीः भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने रामटहल नायक को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया है। काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मनमाथा नाथ विश्वास ने
इस संबंध में गुरूवार को पत्र जारी कर दिया है। काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर श्री नायक ने एमपी दिलीप घोष एवं एमपी वीरेंद्र सिंह मस्त का आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मनमाथा नाथ विश्वास एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत ओझा को भी धन्यवाद दिया है। श्री नायक ने कहा कि मुझे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल बीजेपी का अनुषंगी इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस पद का सदुपयोग करते हुए बेहतर से बेहतर काम करने का कोशिश करूंगा। झारखंड में काउंसिल को मजबूत करने और आगे बढाने का पुरा प्रयास करूंगा। संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोडने का प्रयास रहेगा। श्री नायक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने हर्ष जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0