मकर संक्रांति पर केरा में एक दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

साईकिल रेस में डीएम रिया पॉवर व बुधु सरदार ने मारी बाजी

मकर संक्रांति पर केरा में एक दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

बंदगांव : मकर संक्रांति के अवसर पर केरा स्टेडियम फुटबॉल मैदान में भुइयां समाज तथा केरा ग्रामवासी द्वारा एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन हुआ। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में भुइयां समाज के जिला कोषाध्यक्ष प्रहलाद नायक उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहभूम जिला के भुईयां समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सह खेलकूद प्रतियोगिता के संरक्षक परेस नायक ने कहा कि खेल से लोगों का मानसिक विकास होता है। गांव में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करनी चाहिए। इससे खिलाडियों का मनोबल बढता है व आपसी भाई चारा कायम होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद की जाएगी।उन्होंने कहा यहां केरा गांव में जिला स्तर के खेलकूद होने से यहां के खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यहां के युवा एवं बच्चे खेल के माध्यम से भी अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगायें। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगिता में साईकल रेस में डीएम रिया पॉवर व बुधु सरदार, बच्चियों के चम्मच रेस में लक्ष्मी गोप व सीमा नायक, तृतीय में सोनाली नायक, बच्चों का दौड में सुभाष टाण्डिय एवं रमई सुरीन जवानों के दौड़ में रमेश सुंडी व जय पूर्ति, बेलून रेस में जमनी गागराई व मालती सिजुइ,चुक्का रेस में अस्निय कुमारी व सीमा नायक प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। सभी सफल प्रतिभागी को मुख्य अतिथि श्री नायक एवं मेला के संरक्षक परेश नायक द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के संरक्षक परेश नायक,सहदेव नायक,जगदीश दास, आकाश दास, अविनाश नायक,दिनेश नंदा, कान्हु नायक,थामा कर्मकार समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0