मंत्री मिथलेश ठाकुर से मिले प्रदेश अल्पसंख्यक के महासचिव वाहिद खान

Jul 17, 2021 - 12:54
 0  8
मंत्री मिथलेश ठाकुर से मिले प्रदेश अल्पसंख्यक के महासचिव वाहिद खान

रांची: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अब्दुल वाहिद खान ने शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही कुछ महीने में झारखंड में विभिन्न जगहों पर होने वाले निगम चुनाव के संदर्भ में भी चर्चा की। अब्दुल वाहिद खान ने सरकार के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें दलीय आधार पर चुनाव नही कराने के निर्णय को सही बताया गया है।
वाहिद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड हर क्षेत्र में मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। झारखंड का अल्पसंख्यक समाज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि
14 नगर निकाय चुनावो में महागठबंधन की जीत निश्चित है। इस अवसर पर जेएमएम बोकारो जिला उपाध्यक्ष लुक़मान अंसारी, मधु देवघरिया, मुक्तेश्वर महतो, चास प्रखंड अध्यक्ष शाद बाबू अंसारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0