भूखे को भोजन कराने में जुटा है रामाशंकर प्रसाद का पूरा परिवार

Apr 3, 2020 - 13:36
 0  10
भूखे को भोजन कराने में जुटा है रामाशंकर प्रसाद का पूरा परिवार

रांची : कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान गरीब तबकों के लोगों के बीच भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) निवासी होटल संचालक व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रामाशंकर प्रसाद गरीबों को प्रतिदिन भोजन कराने में जुटे हुए हैं। वह अपने घर से भोजन बनवाकर प्रतिदिन होटल पार्क ईन के सामने भूख से वंचित गरीबों को मुफ्त भोजन मुहैया कराते हैं। इस कार्य में उनके परिजनों संग सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भोजन वितरण में उन्हें पुलिस-प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिलता है। इस क्रम में गुरुवार को उन्होंने बिरसा चौक व आसपास के इलाकों के घर-बार से वंचित और सड़कों के किनारे व फुटपाथ पर रहने को विवश गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि तक भोजन-पानी से वंचित इस क्षेत्र के गरीबों को प्रतिदिन भोजन कराने का संकल्प लिया है। श्री प्रसाद ने कहा कि संकट के समय गरीबों और पीड़ितों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। इस अवसर पर समाजसेवी आशा देवी, आदित्य कुमार, अभिषेक सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0