भारत सरकार को कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ानी चाहिए: शशिभूषण राय

May 3, 2020 - 10:46
 0  8
भारत सरकार को कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ानी चाहिए: शशिभूषण राय

रांची : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शशि भूषण राय ने देश में कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए भारत सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि आनुपातिक रूप से संबंधित राज्य सरकार को अधिक किट उपलब्ध कराए जाएं जिससे जांच में इज़ाफ़ा हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में औसतन 60,000 टेस्ट प्रतिदिन किए जाते हैं। लेकिन बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए यह संख्या एक लाख या यहां तक कि 2 लाख तक होना चाहिए।

श्री राय ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जांच की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार से कई बात अनुरोध कर चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी यही सुझाव दिया जा रहा है। लॉकडाउन को केवल निवारक उपाय के रूप में लिया जा सकता है। लेकिन कोरोना को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए संदिग्ध रोगियों के लिए अधिकतम संख्या में परीक्षण आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0