भारत-तिब्बत सहयोग मंच झारखंड युवा प्रकल्प के प्रदेश अध्यक्ष बने रोहित शारदा

Jul 1, 2021 - 16:36
 0  14
भारत-तिब्बत सहयोग मंच झारखंड युवा प्रकल्प के प्रदेश अध्यक्ष बने रोहित शारदा

रांची। भारत-तिब्बत सहयोग मंच (झारखंड प्रांत इकाई) के युवा प्रकल्प के गठन की घोषणा मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रधान ने की। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित शारदा को युवा प्रकल्प का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं,रमेश बर्मन को महामंत्री मनोनीत किया गया। अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात रोहित शारदा ने कहा कि चीन निर्मित सामान का व्यापक विरोध किया जाएगा। ताकि चीन की आर्थिक समृद्धि प्रभावित हो और तिब्बत की आजादी में सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि एक देश, एक नाम का नारा बुलंद करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगी।
रोहित के युवा प्रकल्प का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रधान, अरविंदर सिंह खुराना, पीयूष विजयवर्गीय, सोनू मिश्रा, सुरेंद्र नाथ, प्रभात विजय, स्निग्ध रंजन, नम्रता सोनी, प्रिया सिन्हा , रिंकू तमांग समेत अन्य ने बधाई दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0