भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने ग्रामीणों के बीच बांटे फेस सेफ्टी मास्क

Jun 3, 2021 - 15:57
 0  19
भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने ग्रामीणों के बीच बांटे फेस सेफ्टी मास्क

रांची। भारतीय लोक कल्याण संस्थान, गुमला द्वारा गुरुवार को गुमला सदर प्रखंड अंतर्गत तेलगांव पंचायत के बेलगांव ग्राम वासियों के बीच फेस सेफ्टी मास्क वितरण किया गया। रूरल ट्रांसमिशन को रोकने के लिए संस्था ने लोगों के बीच कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियां दी। ग्रामवासियों को मास्क लगाने, समय-समय पर हाथ धोने , दो गज की दूरी का पालन करने, अपने एवं अपने पूरे परिवार का वैक्सीनेशन जरूर से कराने को कहा गया।
वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के उद्देश्यों से यह संस्थान गांव-गांव में प्रचार प्रसार कर रही है। लोगों को कोराना से बचाव हेतु पांच सूत्र बता कर जागरूक कर रही है। संस्थान के सचिव चन्द्रदेव सिंह ने बताया कि यह मास्क अन्य मास्क से काफी आरामदायक है।इस मास्क का एक विशेष गुण यह है कि यह मास्क मुंह , नाक एवं आंख तीनों को ढंकता है। यह मास्क दिखने में काफी आकर्षक और आरादायक है। जिसे मेरठ से भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा मंगाया गया।इस मास्क के प्रयोग से चेहरे को छूने की आदत से छुटकारा मिलेगा।संस्था गुमला में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत करौंदी कलस्टर में कार्य कर रही है। मौके पर पंचायत सचिव सीताराम साहू, कार्यक्रम अभिसरण पदाधिकारी गीता देवी, ग्राम प्रधान गंदुर बेगा, राहुल श्रीवास्तव, सुकांति देवी, उषा देवी , दहिया देवी ,भगवती देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0