भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने उपायुक्त को दिया 400 फेश सेफ्टी मास्क

May 29, 2021 - 11:57
 0  21
भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने उपायुक्त को दिया 400 फेश सेफ्टी मास्क

रांची। भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा उपायुक्त छवि रंजन को 400 आई शील्ड फेश सेफ्टी मास्क संस्था के सचिव चंद्रदेव सिंह ने उपलब्ध कराया।
वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर पिछले साल से संस्था प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है। लोगों को कोराना के बचाव हेतु अपना मास्क सही से लगाना है, दो गज की दूरी अभी जरूरी, हाथ साबुन से बार-बार धोना और अपने और अपने पूरे परिवार वैक्सीनेशन लगाना है जरूरी, लोगों को बता कर जागरूक कर रही है। संस्थान के सचिव चन्द्रदेव सिंह ने बताया कि यह मास्क अन्य मास्क से काफी आरामदायक है। इस मास्क का एक विशेष गुण यह है कि यह मास्क मुंह , नाक एवं आंख तीनों को ढंकता है। यह मास्क दिखने में काफी आकर्षक है। इस मास्क के प्रयोग से चेहरे को छूने की आदत से छुटकारा मिलेगा।
संस्था द्वारा रांची जिला के सभी 18 प्रखंडों में ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें लोगों को पंच सूत्र का पालन करने की बात कही जा रही है। इसमें पहला घर से बाहर निकलते समय और काम के दौरान मुंह और नाक को मास्क,गमछे या साफ कपड़े से ढक के रखें। दूसरा न एक दूसरे से हाथ मिलाएं न गले मिलें, काम के समय एक दूसरे से एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें, तीसरा समय-समय पर हाथों को साबुन से 20-40 सेकंड तक अच्छी तरह से धोते रहें, सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें, अपनी आंख नाक या मुंह को नाक को न छुए, चौथा अच्छे सेहत के लिए पौष्टिक आहार और गर्म पानी पीते रहें। पांचवा बुखार, सूखी खांसी, सांस लेने में परेशानी आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी जांच कराएं। टोल फ्री नंबर 104 का प्रयोग करें। अपने एवं अपने पूरे परिवार के 18 वर्ष के ऊपर वाले सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन जरूर कराएं। इस दौरान स्टेट कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह कार्यक्रम प्रबंधक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0