भारतीय नौसेना के अधिकारियों के सौजन्य से साढ़े तीन सौ गरीबों को कराया गया भोजन

एआईडब्लूसी की हटिया-तुपुदाना कार्यालय परिसर में लंगर जारी

May 10, 2020 - 12:45
 0  19
भारतीय नौसेना के अधिकारियों के सौजन्य से साढ़े तीन सौ गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : लाॅकडाउन में तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा की ओर से गरीबों के लिए चलाए जा रहे लंगर में विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है।

लाॅकडाउन के 46वें दिन आज (रविवार को) तुपुदाना व आसपास के इलाकों के लगभग साढ़े तीन सौ गरीबों के बीच भोजन वितरण किया गया। इसके अलावा सबों को बिस्कुट के पैकेट भी दिए गए। इसमें भारतीय नौसेना के अधिकारी कमांडर आनंद कांबले, कमांडर संदीप धनकड़ व कमांडर अनंत कोटिया ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। इस संबंध में आरके मिशन रोड स्थित लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के संचालक व समाजसेवी दिलबाग सिंह ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के दिन से ही गरीबों के लिए लगातार लंगर चलाया जा रहा है। यह सिलसिला लाॅकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा में उन्हें अपने पुराने सहपाठियों, सहयोगियों सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा के प्रति इन सबों के सहयोग व प्रोत्साहन से उनका उत्साहवर्धन होता है, फलस्वरूप निरंतर पीड़ितों की मदद करने में सक्षम हो पा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि लंगर के निरंतर सफल आयोजन में प्रयास रंधवा डेवलपर्स, एआईडब्लूसी, हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल, स्वयंसेवी संस्था “गूंज”, भगत स्टोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता लाल कालीनाथ शाहदेव, दीपक प्रसाद, विजय नागवेकर सहित अन्य का सहयोग सराहनीय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0