भारतीय एकता कमेटी ने की मोहम्मद अली हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

Jun 22, 2021 - 13:16
 0  20
भारतीय एकता कमेटी ने की मोहम्मद अली हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

रांची : भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने चतरा जिले के प्रतापपुर के सीडीपीओ मोहम्मद अली हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि के 11 वर्ष से अधिक अवधि बीत जाने के बाद भी सीडीपीओ मोहम्मद अली की हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो पाना संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2010 को प्रतापपुर के सीडीपीओ मोहम्मद अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्रतापपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि उक्त हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को आजतक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि हत्यारे को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। भारतीय एकता कमेटी ने मुख्यमंत्री से मोहम्मद अली हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली के परिजन इंसाफ के लिए इंतजार कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0