भाजयुमो ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Jun 2, 2021 - 12:21
 0  8
भाजयुमो ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर

रांची। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को राजधानी के हिनू क्षेत्र में लोहरा समाज के बीच मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। मोर्चा के “सेवा ही संगठन है” कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात व भूपेंद्र सिंह ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन भी किया।
इस अवसर पर विकास सिंह, पीयूष आनंद,मुकेश,संदीप,रीना देवी,सविता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0