भाजपा गोंदा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित,

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं: आदित्य साहू

Jul 29, 2021 - 10:48
 0  7
भाजपा गोंदा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित,

रांची। भारतीय जनता पार्टी, गोंदा मंडल में विकास कुमार रवि की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक की गई। बैठक में संगठन को कैसे मजबूत करें और पार्टी के दिशा निर्देशों को आगे की ओर कैसे लेकर जाएं, इसपर विचार किया गया। पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाने का मूल मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश के महामंत्री आदित्य साहू ने मंडल को सशक्त एवं सक्षम बनाने पर जोर दिया। संगठन मजबूत हो इसके लिए उन्होंने अपना विचार रखा। कार्यक्रम में उपस्थित कांके के विधायक समरी लाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जो भी आवश्यक हो सकेगा, करने को तैयार हूं। संगठन की मजबूती के लिए मंडल से लेकर शक्ति केंद्र पर जिन कार्यकर्ताओं के वोटर नहीं हैं, जिनका नाम कट गया है, उन सभी को जोड़ने का प्रयास किया जाए। साथही केंद्रों से जितना भी पार्टी के निर्देशित कार्यक्रम है, उस कार्यक्रम को शक्ति केंद्रों पर किया जाए। रांची महानगर के जिला अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि पार्टी के निर्देशित महीने के 2 तारीख को जिला की बैठक एवं मंडल की बैठक 5 तारीख को और शक्ति केंद्रों की बैठक 8 तारीख को एवं बूथ की बैठक 12 तारीख को जो तय हुआ है उस पर सभी कार्यकर्ता को शपथ दिलाई और कहा इस कार्यक्रम को अपने मंडल में तय सीमा में कराएं। रांची नगर निगम के महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि शक्ति केंद्र को मजबूत करना है एवं उसको सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम का संचालन गोंदा मंडल के महामंत्री कुंदन सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार बब्बन ने किया। मौके पर महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, माया सिंह सिसोदिया, पुनीता राय, रर्मेंद्र कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम लगन राम, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह बबलू, किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य राजा भट्टाचार्य, रांची महानगर के ओबीसी मोर्चा के कार्यालय मंत्री विपिन बर्मन, रामप्रसाद जलान, राजू रजक, राजेश रजक, विवेक गर्ग, विनय प्रसाद, दिनेश सिंह तोमर, गोंदा मंडल के महामंत्री कुंदन सिंह, राजेश कुमार बबन, उपाध्यक्ष नितेश सिंह राजपूत, भोला नायक, मीरा सिंह, नयन परमार, आनंद कुंवर, रूपा मंडल, संतोष कुमार रवि, सुमित्रा नाग, करण नायक, मुकेश साहू, सुगृत साहू,रोजामत अंसारी, विवेक सिंह, छोटन लोहारा ,कल्याणी सिंह, अवधेश दुबे, मनोज सिंह, अजय सिंह, सूरज जयसवाल, प्रदीप लकड़ा, संतोष कुमार चैंपियन सूरज वर्मा, बीके दास, अशोक सिंह, रजनी रजक, सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0