बेजुबान जानवरों के निवाले के लिए आदित्य विक्रम जायसवाल ने होप एंड एनिमल ट्रस्ट को दी खाद्य सामग्री

May 28, 2021 - 13:25
 0  4
बेजुबान जानवरों के निवाले के लिए आदित्य विक्रम जायसवाल ने होप एंड एनिमल ट्रस्ट को दी खाद्य सामग्री

रांची। कोरोना संक्रमण काल के दौरान आम गरीब इंसान तो क्या, बेजुबान जानवरों, खासकर कुत्तों के निवाले पर भी संकट गहरा गया है। इसे देखते हुए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने शुक्रवार को लोअर चुटिया स्थित पशुओं की देखभाल के लिए काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था “होप एंड एनिमल ट्रस्ट” को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। श्री जायसवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर लावारिस विचरण करते बेजुबान जानवरों (विशेष रूप से कुत्तों) को भी निवाले के लिए तरसना पड़ रहा है। लॉकडाउन में सभी होटल व रेस्टोरेंट बंद हैं। घरों से भी जूठन आदि बाहर नहीं फेंका जा रहा है, जिससे कि सड़कों पर लावारिस घूमते कुत्ते अपना पेट भर लिया करते थे।
गौरतलब है कि कि होप एंड एनिमल ट्रस्ट पिछले 12 वर्षो से एनिमल कंट्रोल, कुत्तों के नसबंदी प्रोग्राम के तहत कार्यरत है। एंटी रैबिज इंजेक्शन व अन्य चिकित्सा सुविधा देकर कुत्तों को पुनः उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है।
श्री जायसवाल ने कहा कि होप एंड एनिमल ट्रस्ट ने रांची नगर निगम के साथ मिलकर अभी तक 93 हजार कुत्तों का मुफ्त में ऑपरेशन किया है। ट्रस्ट ने रांची शहर को साफ-सुथरा माहौल देने का कार्य किया है। एनिमल कंट्रोल, कुत्तों की नसबंदी, एंटी रेबिज देने जैसा सराहनीय कार्य किया है।
श्री जायसवाल ने कहा कि लावारिस पशुओं की देखभाल करना सभी जीवों के प्रति दया का भाव रखने का परिचायक है।
इस मौके पर एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट एवं होप एंड एनिमल ट्रस्ट की सीईओ डॉ. जिगिशा श्रीवास्तव
ने प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर होप एंड एनिमल ट्रस्ट के वेटनरी सर्जन डॉ.अजय कुमार, प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल, नंदन शर्मा ,अनिल सिंह , अमरजीत सिंह , राजीव चौरसिया, गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0