बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गठित बीजेपी जांच टीम को बुरुगुलीकेरा गांव जाने से प्रशासन ने रोका

Jan 24, 2020 - 09:41
 0  26
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गठित बीजेपी जांच टीम को बुरुगुलीकेरा गांव जाने से प्रशासन ने रोका

चाईबासा : चाईबासा के गुदड़ी प्रखंड के बुरूगुलीकेरा गांव में शुक्रवार को पहुंची भाजपा की जाँच टीम को प्रशासन ने बुरूगुलीकेरा गांव जाने से रोक लगा दी है। इसके बाद जाँच टीम के सदस्य कराईकेला थाना नाका के पास रांची-चाईबासा राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि चाईबासा के गुदड़ी प्रखंड के बुरूगुलीकेरा गांव के सात लोगों की हत्या के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छह सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है जो मामले की जांच के बाद केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।  

प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है जिसके कारण भाजपा की टीम को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया गया। बाद में भाजपा नेता थाना के सामने ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।थोड़ी देर बाद पुलिस ने समझा-बुझा कर धरना समाप्त करवाया। बाद में सभी नेता घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें निषेधाज्ञा का हवाला देकर बुरूगुलीकेरा जाने देने से मना कर रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि 26 जनवरी के बाद प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए ले जाएंगे।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गठित बीजेपी जांच टीम में गुजरात के सांसद जसवंत मामोर, महाराष्ट्र के सांसद भारती पवार, छत्तीसगढ़ के सांसद कांति साय, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक नीलकंठ मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रवि मुंडा, अशोक बराई, रीता मुंडा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0