बार-रेस्टोरेंट संचालकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार,निर्णय स्वागतयोग्य : रंजन कुमार

Jun 11, 2021 - 17:24
 0  10
बार-रेस्टोरेंट संचालकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार,निर्णय स्वागतयोग्य : रंजन कुमार

रांची। झारखंड बार-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन कुमार ने राज्य सरकार द्वारा सूबे के बार-रेस्टोरेंट संचालकों के बीते वर्ष लाॅकडाउन की अवधि (23 मार्च,2020 से 31अक्टूबर, 2020) का अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) शुल्क माफ करने संबंधी निर्णय का स्वागत किया है।
श्री कुमार ने बार-रेस्टोरेंट संचालकों को राहत देने के सरकार के इस निर्णय को स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उत्पाद मद्य निषेध विभाग के सचिव सह आयुक्त विनय कुमार चौबे के प्रति आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि इससे कुछ हद तक बार व रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलेगी। कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस व्यवसाय से जुड़े व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस बार भी कोरोना की दूसरी लहर में बार- रेस्टोरेंट संचालकों का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी उत्पाद विभाग के सहयोग के प्रति आशान्वित हैं।
गौरतलब है कि इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार और उत्पाद विभाग से गुहार लगाई गई थी। श्री कुमार लगातार अधिकारियों के संपर्क में थे और बार-रेस्टोरेंट संचालकों को राहत देने का अनुरोध कर रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0