बख्तियारपुर : लॉक डाउन में गरीबों के लिए मसीहा बने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

बख्तियारपुर नगर वार्ड संख्या 27 की वार्ड पार्षद गुड़िया देवी के नेतृत्व में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया

Apr 23, 2020 - 14:15
 0  7
बख्तियारपुर : लॉक डाउन में गरीबों के लिए मसीहा बने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह रिपोर्ट

बख्तियारपुर : लॉक डाउन की अवधि में बेरोजगारी की मार झेल रहे गरीब और असहाय लोगो के लिए पटना साहिब सांसद सह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सौजन्य से बख्तियारपुर नगर क्षेत्र वार्ड संख्या 27 के वार्ड पार्षद गुड़िया देवी के नेतृत्व में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया गया।

आपदा की इस घड़ी में वैसे लोगों के घरों में भी चूल्हे जलने की उम्मीद जाग गई जिस घर में देशव्यापी लॉक डाउन की वजह से आय के सारे स्रोत बंद हो चुके थे। प्रतिदिन कमाने और खाने वाले लोग टकटकी लगाए बैठे थे कि कोई फरिश्ता आए और मेरे घर की चूल्हा भी जलाएं। ऐसे में पटना साहिब सांसद द्वारा उठाया गया कदम काफी सराहनीय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0