बख्तियारपुर : युवा फ्रंट के समाज सेवी प्रतिदिन गरीब असहाय ग्रामीणों एवं राहगीरों को करा रहे भोजन

May 1, 2020 - 13:13
 0  12
बख्तियारपुर : युवा फ्रंट के समाज सेवी प्रतिदिन गरीब असहाय ग्रामीणों एवं राहगीरों को करा रहे भोजन

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

युवा फ्रंट के कार्यकर्त्ता जरुरतमन्दों को भोजन कराते हुए

बख्तियारपुर : कोरोना की वैश्विक महामारी से एक तरफ लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग परेशान लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बख्तियारपुर में युवाओं की टोलियां गरीबों को चिन्हित कर उन्हें भोजन उपलब्ध कराने के लिए जुटी हुई है। इसके लिए युवा फ्रंट के कार्यकर्ता हर दिन सैंकड़ों लोगों को करोना वायरस के संकट की घड़ी में भोजन उपलब्ध कराने में लगी हुई है। लॉक डाउन के कारण काफी लोग परेशान हैं और उन्हें खाद्य सामग्री मिलने में कठिनाई हो रही है। इसी से निजात दिलाने के लिए युवा कार्यकर्ता पका हुआ खाना लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ उन्हें सूखे राशन का पैकेट भी दे रहे हैं ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो। युवाओं के इस कदम की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है वहीं इससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर मदद के लिए आगे आ रहे है इसमें मुख्य रूप से प्रिंस कुमार,गुंजन कुमार, कंचन कुमार,प्रकाश कुमार समेत अन्य सहियोगियो की मुख्य भूमिका निभा रहे है बताते चले कि यह सेवा भाव लॉक डाउन अवधि से लगातार जारी है और जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0