बख्तियारपुर : मोगलपुरा पंचायत के मुखिया ने संभाला अपने पंचायत में सैनिटाइजेशन और जागरूकता का कमान…

May 4, 2020 - 14:41
 0  14
बख्तियारपुर : मोगलपुरा पंचायत के मुखिया ने संभाला अपने पंचायत में सैनिटाइजेशन और जागरूकता का कमान…

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : कोरोना वायरस की बढ़ते संक्रमण को लेकर बख्तियारपुर प्रखंड के मोगलपुरा पंचायत के मुखिया प्रेम प्रकाश उर्फ बबलू सिंह ने दूसरे प्रदेशों से आनेवाले प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को देखते हुए अपने पंचायत को सैनिटाइजेशन और जागरूक करने की कमान खुद संभाल रखा है।

मोगलपुरा पंचायत के मुखिया प्रेम प्रकाश उर्फ बबलू सिंह

इस क्रम में उन्होंने बताया कि पूरे पंचायत में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। माईर्किंग सिस्टम के जरिए पंचायत के लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस पंचायत में बाहर से आते हो तो उनकी सूचना ग्राम पंचायत को या थाना को अवश्य दें,ताकि समय पर बाहर से आने वाले लोगों को सारी सुविधा मुहैया कराया जा सके।

सैनिटाइज करते मोगलपुरा पंचायत के मुखिया

उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत स्तर पर जो कोरन टाइन सेंटर बनाए गए हैं। वहां बाहर से आए लोगों को रहने एवं खाने-पीने की सर्वोत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही उनका बेहतर इलाज की भी व्यवस्था उपलब्ध है। मुखिया के इस पहल को पंचायत स्तर पर इस आफत की घड़ी में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0