बख्तियारपुर : पूर्व विधायक स्व.भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई

जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू- अरुण कुमार सिंह

Feb 2, 2020 - 17:28
 0  119
बख्तियारपुर : पूर्व विधायक स्व.भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई

पटना/बख्तियारपुर : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू की 13वीं पुण्यतिथि स्थानीय नुनुवती जगदेव सिंह महाविद्यालय परिसर में मनायी गयी। इस अवसर पर काॅलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कई राजनेता, समाजसेवी, प्रबुद्धजन व पत्रकार शामिल हुए। सबों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्व.सिंह जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे। खासकर गरीबों और असहायों के लिए मसीहा के रूप में जाने जाते थे। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनकी तत्परता और सक्रियता अविस्मरणीय ही नहीं अनुकरणीय भी है।

कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, विधायक शक्ति सिंह यादव व राजद के पटना जिलाध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव सहित अन्य ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सबों ने एक स्वर में कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में स्व.सिंह का कार्यकाल सराहनीय रहा है। वे जनता के सुख-दुख में सदैव शामिल हुआ करते थे। जनसमस्याओं के प्रति सजग रहना उनकी दिनचर्या में शुमार रहता था। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0