बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत में बने कोरोनटाईन सेंटर खाली? मुखिया जी संभाले हुए हैं मोर्चा

Apr 11, 2020 - 11:04
 0  20
बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत में बने कोरोनटाईन सेंटर खाली? मुखिया जी संभाले हुए हैं मोर्चा

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : मोगलपुरा पंचायत में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए बनाए गए कोरोनटाइन सेंटर में अभी तक एक भी संदिग्ध मरीज नहीं आया है। जबकि उक्त पंचायत के मुखिया प्रेम प्रकाश उर्फ बबलू सिंह के तरफ से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यदि यहां संदिग्ध मरीज आते हैं , तो उनको सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

मोगलपुरा पंचायत के मुखिया प्रेम प्रकाश उर्फ़ बब्लू सिंह

विदित हो कि बिहार राज्य में पंचायत स्तर पर भी इस तरह के लगभग 300 सेंटर बनाए गए हैं। लेकिन ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि अभी तक ये कोरोनटाइन सेंटर खाली है। सिर्फ पंचायत के मुखिया जी यहां अपनी ड्यूटी जगा रहे हैं। बख्तियारपुर के मोगलपुरा पंचायत में बने कोरोनटाईन सेंटर खाली। मुखिया जी संभाले हुए हैं मोर्चा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0